पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Choraut News Two High Light Lights Installed In Charait Block Headquarters Bad For 5 Years Still Not Changed

चाेराैत प्रखंड मुख्यालय में लगी है दो हाइमास्ट लाइट, 5 सालों से खराब, फिर भी नहीं बदली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय स्थित निमबाड़ी बाजार एवं दुर्गा चौक पर लगाये गये हाईमास्ट लाइट गत पांच वर्ष से खराब पड़ा। लेकिन, कोई भी जनप्रतिनिधि इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं कर रहे है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जाता है कि तत्कालीन विधायक सह मंत्री शाहीद अली खां ने गत पांच वर्ष पूर्व आम लोगों की सुविधा के लिये दोनों स्थान पर हाईमास्ट टॉवर लगाया था। लगाने के कुछ माह बाद तक यह लाईट जला। इसके बाद दर्शनीय होकर रह गया। दूर्गा चौक पर दुकान करने वाले विक्रम मंडल, महेश मंडल अादि ने बताया कि स्थानिय दूर्गा चौक पर हाईमास्ट लाइट लगने के बाद कुछ दिनों तक जला। इससे स्थानीय व्यवसायी के साथ ही आमलोगों को भी फायदा होता था। लेकिन, करीब पांच वर्षों से अधिक समय से खराब पड़ा हुआ है। पर, अब तक इस दिशा में कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दिया है। जबकि यह चौक एनएच 104 एवं एनएच 527 सी दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि दोनों सड़क यही आकर एक दुसरे से मिलती है। इस कारण स्थानीय यात्रियों के साथ ही नेपाल जाने वाले पर्यटक का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। निमबाड़ी बाजार पर दुकान कर रहे मिथलेश मंडल ने बताया कि निमबाड़ी बाजार पर लाईट लगने से स्थानीय लोगों के साथ ही व्यवसायियों में खुशी का माहौल था। लेकिन, कुछ ही दिनों पर लाईट खराब हो गया। इसके बाद स्थानिय लोगों के द्वारा लाईट का मरम्मत कराया गया। लेकिन, पुन: कुछ दिनों के बाद लाईट खराब हो गया।

खबरें और भी हैं...