- Hindi News
- National
- Nanpur News Two People Who Were Furious After Drinking Alcohol Were Arrested Sent To Jail
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा जेल
रीगा| स्थानीय थाने की पुलिस ने खरसान गांव से शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी को गिरफ्तार किया है। शराबी की पहचान खरसान गांव के मो. आजाद एवं हेमंत कुमार सिंह के रूप में की गई है। मेडिकल जांच के बाद शराब पिये होने की पुष्टि होने पर थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने दोनों शराबी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
नानपुर| स्थानीय थाना परिसर में सीओ नौशाद आलम एवं थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव की उपस्थिति में विभिन्न कांडों में जब्त शराब को विनष्ट किया गया। इस बावत थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव ने बताया कि विभिन्न कांडों में जब्त 287 लीटर शराब काे विनष्ट किया गया है। मौके पर पुअनि मो. इम्तेयाज खान, मो. समी, मुकेश कुमार, रवि कुमार सहित अन्य मौजूद थे।