पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonbarsha News Villagers Were Caught By Snatching A Bag Of Money And Were Beaten To Death By The Villagers

रुपए का बैग छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा फिर पीट-पीटकर मार डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनबरसा चौक पर एक व्यवसायी से रुपए छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल हो गया। व्यवसायी से रुपए का झोला लेकर बाइक पर सवार होकर भाग रहे दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए लोगों ने खड़ी तुलसी बस के निकट ठेला लुढ़का दिया। ठेला से टकराकर दोनाें बाइक सवार बदमाश गिर पड़ा। ग्रामीणों को आते देख बदमाश भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दो को दबोच लिया। एक बदमाश को नन्दीपत जीतू अन्तवर्ती महाविद्यालय के छात्रावास के पीछे झाड़ी से तो दूसरे काे बस स्टैंड के सामने झाड़ी से पकड़ लिया। दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को ग्रामीणों से मुक्त कराते हुए अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों बदमाशों के शव को पाेस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी फूल मोहम्मद के 20 वर्षीय पुत्र शाहरुख खान व सोनबरसा थाना क्षेत्र के बेला निवासी हबीब अंसारी के पुत्र मो. कासिम के रूप में की गई है। बताया गया है कि रुपए वाला झोला तीसरे बदमाश के पास था। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल का मैगजीन व तीन गोली बरामद की है। घटना के बावत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस को सीसीटीवी से मिल सकते हैं कई सुराग

व्यवसायी से रुपए छीनने व हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कई राज खुल सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाए तो कई राज खुल सकते है। किस तहर बदमाशों को खेदड़ कर उसकी हत्या कर दी गई, इसके जिम्मेवार कौन है। व्यवसायी किस कार्य में लगे हुए थे आदि कई राज खुल सकते है। वैसे आम लोगों की माने तो इस घटना से बदमाशों का मनोबल टूटा है। हालांकि घटना के 30 घंटे बाद भी सीसीटीवी नहीं खंगाला गया है। इस पर थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि पर्व को लेकर दुकान बंद थी। दुकान खुलते ही सीसीटीवी खंगाला जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से कई राज खुलने की उम्मीद है।

घटना को लेकर दर्ज कराई गई प्राथमिकी


इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। व्यवसायी राम प्रवेश साह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में तीन अज्ञात बदमाश को आरोपित किया गया है। इसमें कहा गया है कि दो बदमाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा अज्ञात शामिल है। कहा है कि उसके पास एक झोला था, जिसमें कुछ रुपए थे। उसे ही अपराधियों ने छीन लिया। अपराधियों ने पिस्टल के बट से जख्मी कर दिया। इसके बाद बेहोश हो गया। दूसरी प्राथमिकी मृतक शाहरुख के पिता मो. फूल खां के बयान पर दर्ज की गयी है। इसमें कहा है कि घटना के दिन सुबह साढ़े पांच बजे उसके पुत्र को एक मित्र घर से बुला कर ले गया। सुबह 7:30 बजे जानकारी मिली कि उसके पुत्र का शव पड़ा हुआ है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार कासिम सोनबरसा में एक लूट कांडा का आरोपित था। जो जेल भी जा चुका था। इसके अलावा उसपर कई मामले दर्ज थे। पुलिस कासिम का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।


पिस्टल के बट से किया घायल

गत मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे सोनबरसा मुख्य चौक पर व्यवसायी स्थानीय वार्ड-14 निवासी राम एकवाल साह के 40 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश साह अपने दुकान पर पहुंचा। व्यवसायी ने बताया कि उसके हाथ में एक झोला था, जिसमें कुछ रुपए थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचा और झोला छीनने लगा। असफल होने पर पिस्टल से फायरिंग करना चाहा लेकिन, फायर नहीं होने पर बट से वार करते हुए झोला लेकर भाग गया। इधर, आक्रोशित लोगाें ने बदमाशों की बाइक में अाग लगा दी। जिससे थोड़ी ही देर में बाइक जलकर नष्ट हो गयी। इस क्रम में बाइक से आवाज हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

सात वर्ष पहले व्यवसायी के भाई प्रमोद की हुई थी हत्या


31 मार्च 2013 में व्यवसायी के भाई जूता-चप्पल व्यवसायी प्रमोद महतो की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए भाग गया था। उस वक्त भी लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया था लेकिन, ऐन वक्त पर पुलिस ने हवाई फायरिंग व लाठीचार्ज करके उसे आक्राशिताें से मुक्त करा लिया था।

यह गलत है : सजा देना हमारा नहीं, कानून का काम है

फैसला ऑन द स्पाॅट बेकाबू भीड़ का फूटा गुस्सा

सोनबरसा चौक की घटना, तीन बदमाशों में से एक भागने में रहा सफल, पिस्टल का मैगजीन व तीन गोली बरामद

सोनबरसा में दो अपराधियों की हत्या के बाद जुटी भीड़।
खबरें और भी हैं...