पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Choraut News Woman Dies In Bike Accident Three People Injured By Angry Villagers Create Road Jam

बाइक दुर्घटना में महिला की मौत, तीन लोग जख्मी आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के यदुपट्टी पंचायत स्थित डूबरवाना गांव के समीप एनएच-104 पर बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देख सदर अस्पताल भर्ती कर दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के डोवरवाना गांव निवासी नथुनी साह के 65 वर्षीय प|ी सूर्यकला देवी के रूप में की गई है। जबकि जख्मी में सुरसंड थाना क्षेत्र सुरसंड निवासी रेवी मंडल के 67 वर्षीय पुत्र रामशरण मंडल, चोरौत थाना क्षेत्र के डोवरवाना निवासी सेवक मंडल के 65 वर्षीय प|ी संतोलिया देवी व बाइक चालक सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी हरि गोसाई के 25 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने भिट्‌ठामोड़-चोरौत सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग वरीय पदाधिकारी के आने के जिद पर अड़े है।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

इसी बीच गश्त लगार रही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थित को देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद सअनि अरविंद कुमार, अजित कुमार व मो. अलाउद्दीन ने आक्रोशितों समझाने की कोशिश की लेकिन, नाकाम रहे। आक्रोशित लोग शव के साथ हंगामा कर रहे थे। वे वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि सड़क जाम हटाने की कोशिश की जा रही है। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम नहीं हटाया गया था।

खबरें और भी हैं...