महिलाएं अपने अधिकार को लेकर हों सजग : वीणा देवी
प्रखंड के कृषि भवन के सभागार में नवजीवन सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लैंगिक समानता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन कार्यपालक पदाधिकारी शशि भुषण कुमार मिश्रा एवं नगर पंचायत अध्यक्षा वीणा देवी ने किया। इस दौरान लैंगिक समानता, महिलाओ के मान सम्मान और अधिकार, पुरूषों के साथ सहयोग आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत अध्यक्षा वीणा देवी ने कहा कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को भी अपने अधिकार को लेकर सजग रहना चाहिए। मौके पर संस्था के सचिव विलियम शामुएल, मुन्नी कुमारी, चिंता देवी, किरण देवी, माला कुमारी, अनिल कुमार गुप्ता, श्याम कुमार, रोहित कुमार, शीतल कुमार, कबीर गांधी सहित कई लोग उपस्थित थे।