पिपराही में महिलाओं का धरना आज से होगा शुरू
शिवहर| ज़िले के पिपराही प्रखंड के बसहिया शेख़ गांव में संविधान बचाओ देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले बैठक की गयी। जिसमें सदस्यों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पारित कथित दमनकारी क़ानून सीएए, एनआरसी व एनआरपी के विरुद्ध आक्रोश ज़ाहिर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन महीने से पूरे देश मे लगातार इसका विरोध हो रहा है। इस दौरान सैंकड़ों जाने जा चुकी है, पर केंद्र सरकार द्वारा अब तक इसे वापस नहीं लिया गया है।। आगामी आज से शिवहर के पिपराही में भी अनिश्चितकालीन धरना का प्रारंभ किया जाएगा। मौके पर मौलाना शमउन, मो. नेयाज उर्फ मोती, डाॅ. आफताब आलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य इज़हार आलम, मो. नसीम, डाॅ. नेयाज अहमद, जावेद आलम, जावेद अनवर, ग़ालिब जेयाद, वसीम अकरम, खलिक़ुर रहमान, कैसर आलम, अख्तर शाहनवाज़, मो. फखरुल हसन, मौलाना गेयासुद्दीन, फ़ैयाज़ आलम, मो. जमीरुद्दीन आदि मौजूद थे।