उच्च सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें : परिधि शर्मा
सामाजिक संस्था राजबाग युवा संस्थान के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड में न्यायिक सेवा में 29वां रैंक हासिल करने वाली पुपरी की बेटी परिधि शर्मा को सम्मानित किया गया। एसडीओ धनंजय कुमार की अध्यक्षता एवं डीएसपी संजय कुमार पांडेय, अपर एसडीओ अरुण कुमार, सीओ कृष्ण कुमार सिंह की उपस्थिति में परिधि को मिथिला पांग, अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक अतुल कुमार ने किया। इस मौके पर परिधि ने कहा कि उच्च सफलता के लिए भाग्य व किसी के सहारे रहने के बदले कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत एवं लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। मौके पर रंजीत कुमार मुन्ना, शंकर शर्मा, आशुतोष कुमार, मानस जालान, शंकर शर्मा, कृष्णा कुमारी, अनुपम कुमारी, रमेश जालान, ह्रषिकेश चौधरी, अमरेन्द्र पांडेय, घनंजय चौधरी, मो. शाकिर, संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में परिधि शर्मा को सम्मानित करते अधिकारी व अन्य।