- Hindi News
- National
- Virpur News 11 Member Delegation Of Congress Submitted Memorandum To The In Charge
कांग्रेस के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी को सौंपे ज्ञापन
ज्ञापन में 7 मार्च को बिंदुवार हुई जांच की रिपोर्ट बसंतपुर कांग्रेस कमेटी ने प्रभारी को दी
प्रखंड कांग्रेस कमेटी बसंतपुर के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन चौधरी को रविवार को भीमनगर स्थित बसंतपुर पीएचसी के जांच का ज्ञापन सौंपा है। दिए ज्ञापन में सात मार्च को बिंदुवार किए गए जांच की रिपोर्ट दी गई है। जिसमें बताया गया है कि जांच के दौरान अस्पताल में साफ सफाई संतोष जनक नहीं था। केवल एक ही एम्बुलेंस कार्यरत था। जबकि दूसरा खराब पाया गया। एक एम्बुलेंस की आवश्यकता है। प्रखंडस्तरीय अस्पताल मुख्यालय में नहीं है। जबकि कई वर्षों से अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध है। अस्पताल में निःशुल्क दवा की व्यवस्था है और रोगियों को दी जाती है। पीएचसी में ओपीडी मरीजों के लिए पर्याप्त चिकित्सक की संख्या नहीं है। पीएचसी में मरीजों के परिजन के लिए ठहराव की व्यवस्था नहीं है। पीएचसी में पैथोलॉजी की व्यवस्था तो है लेकिन सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई जांच उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में नवजात शिशु के लिए रख रखाव की व्यवस्था तो है, लेकिन स्वास्थ्य उप केंद्र में यह व्यवस्था नहीं है। एएनएम की संख्या पर्याप्त है। लेकिन पुरुष ड्रेसर, कंपाउंडर और टेक्नीशियन नही हैं। पीएचसी में आपातकालीन व्यवस्था है। लेकिन स्वास्थ्य उपकेंद्र में व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। शिष्टमंडल में मो. अंसार, वेदानंद झा, मो. सलाउद्दीन, मौसम खेड़वार, मो. अब्दुल्लाह, वीरेंद्र महात्मन, मो. कलीम, मो. आफताब आलम, उपेंद्र राम, रमेश राम, रीत नारायण साह मौजूद थे।
राघोपुर रेफरल अस्पताल में बंध्याकरण के अलावा नहीं होता और कोई ऑपरेशन
राघोपुर | बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार की संध्या पार्टी के राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर उर्फ टुन्ना के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने राघोपुर रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें निरीक्षण के क्रम में विभिन्न तरह के खामियां पाया गया। जानकारी देते प्रखंड अध्यक्ष मो. टुन्ना ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में रेफरल अस्पताल में खामियां देखा गया। कहा कि एनएच 57 किनारे अस्पताल रहने के बावजूद भी यहां पर एम्बुलेंस ठीक नही है। यहां अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे की व्यवस्था नहीं है। कहा कि रेफरल अस्पताल रहने के बावजूद बंध्याकरण के अलावा किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं होता है। कहने के लिए अस्पताल को रेफरल का दर्जा दिया है लेकिन भवन जर्जर है।
13 व 15 को धरना देकर प्रदर्शन करेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता : मनोज कुमार
वीरपुर में प्रभारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता ।
प्रतापगंज | कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने निज आवास पर 15 मार्च को आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक की। बताया कि प्रखंडस्तरीय अस्पताल एवं पंचायत स्वास्थ्य उपकेंद्र में साफ सफाई, एम्बुलेंस सेवा की व्यवसथा, मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, ओपीडी में डॉक्टरों की संख्या, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, पैथोलॉजी जांच जैसी सुविधाएं, उपस्वास्थ्य केंद्र पर पैदा होने वाले नवजात शिशुओं के लिए अस्पताल में नर्सरी एवं शिशुओं की रख रखाव की व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था, उपस्वास्थ्य केंद्र पर नर्स की पर्याप्त व्यवस्था एवं अस्पताल परिसर में मरीज के परिवार जनों के लिए ठहराव की व्यवस्था का घोर अभाव है।