पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Basantpur News 231 Bottles Of Liquor Recovered From Two Different Places Bike Seized

दो अलग-अलग जगहों से 231 बोतल शराब बरामद, बाइक भी हुई जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीरपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से एक बाइक सहित एक कारोबारी को 231 शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया। पहला मामला सोमवार का है। वीरपुर थाना अंतर्गत कोशिकापुर हहिया धार के निकट दो बाइक सवार शराब की बोतल से भरी गठरी को लादकर ले जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी गुजर रही थी। बाइक सवार पुलिस गस्ती वाहन को देख गठरी को फेंक कर भाग गया।

जबकि दूसरा मामला मंगलवार को थाना अंतर्गत भवानीपुर का है। जहां बाइक पर शराब की गठरी लाद कर कारोबारी जा रहा था। जिसे गश्ती में शामिल पुलिस अधिकारी ने रोकने को कहा तो बाइक पर पीछे बैठा सवार कूदकर भाग खड़ा हुआ। जबकि चालक को पुलिस ने शराब सहित धर दबोचा। पकड़े गए शराब कारोबारी का नाम दिनेश राम बताया जा रहा है। इस बाबत वीरपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि एक बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों स्थानों से 300 एमएल उमंगा ब्रांड नेपाली शराब की कुल 231 बोतलें बरामद हुई है। गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

80 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

जदिया| जदिया पुलिस ने सोमवार की रात एनएच 327 ई पथ पर तमकुल्हा पुल के समीप वाहन जांच के क्रम में एक मारुति कार से चार कार्टन विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। जबकि कार चालक भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार एनएच 327 ई पथ पर तमकुल्हा पुल के समीप डब्ल्यूबी 79 डी 5877 नंबर की मारुति कार जदिया से त्रिवेणीगंज जा रही थी। तमकुल्हा पुल के समीप जदिया पुलिस द्वारा कार रोकने की कोशिश की तो कार चालक कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर भाग गया। उक्त मारुति कार जांच की जब जांच की गई तो उसमें चार कार्टन विदेशी शराब रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कारोबारी की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र मयूरवा गांव वार्ड संख्या 5 निवासी प्रमोद कुमार यादव के रूप में की गई। जदिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 375 एमएल हरियाणा निर्मित रॉयल स्टेज की 80 बोतले विदेशी शराब बरामद किया गया है। कारोबारी तथा चालक मयूरवा निवासी ललटू यादव पर मामला दर्ज किया गया है।

20 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

करजाईन|पुलिस ने बुधवार को बायसी वार्ड-12 में छापेमारी कर 20 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान दुखीलाल यादव के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शाम की गश्ती के दौरान सूचना मिली की बायसी वार्ड नंबर 12 निवासी दुखीलाल यादव अवैध शराब का धंधा करता है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही कारोबारी भागने लगा। घर की तलाशी लेने के बाद कारोबारी के भूसा रखने वाले घर से 20 बोतल नेपाली सोफिया शराब बरामद किया गया। सअनि अजय कुमार के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार कारोबारी पर उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओ में कोराबारी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के गिरफ्त में कारोबाड़ी।
खबरें और भी हैं...