- Hindi News
- National
- Supaul News 30th Foundation Day Of Manega District Program Will Be Held On March 14 At Gandhi Maidan District Souvenir Will Be Released
मनेगा जिले का 30वां स्थापना दिवस, 14 मार्च को गांधी मैदान में होंगे कार्यक्रम, जिला स्मारिका का होगा विमोचन
गांधी मैदान से मैराथन दौड़ का होगा आयोजन, दो बजे से फैंसी क्रिकेट
सुपौल को जिला बने 30 साल गुजर गए। 14 मार्च 1991 को जब सुपौल को सहरसा जिला से काटकर नया जिला बनाया गया था तो हाट सा दिखने वाला सुपौल के लोगों को यह यकीन नहीं हो रहा था कि यह जिला भी तरक्की की कई इबारत लिखेगा। लेकिन 30 साल के सफर में सुपौल ने तरक्की के कई मुकाम हासिल किए। बिहार का एक मात्र इस जिले से 6 एनएच गुजरती है।
इतना ही नहीं सिलचर से पोरबंदर तक जाने वाली एनएच-57 सुपौल जिले से 66 किमी होकर गुजरती है। इतना ही नहीं जिला कोर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज, एएनएम कॉलेज, बड़ी रेललाइन, देश का सबसे बड़ा महासेतु निर्माण की शुरुआत अादि कई विकास कार्य जिले में अब तक हो चुके हैं। 14 मार्च को 30वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। 30वें स्थापना दिवस पर गांधी मैदान से 9 बजे मैराथन दौड़ झंडी दिखाकर डीएम महेंद्र कुमार रवाना करेंगे। इतना ही नहीं गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जाएगा। जिसका उद्घाटन 11 बजे होगा और इसके बाद स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। 2 बजे फैंसी क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया जाएगा। शाम साढ़े पांच बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला स्थापना दिवस पर क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन : 30 वें जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। 14 से 22 मार्च तक होने वाले टूर्नामेंट दो ग्रुप में कराया जाएगा। ग्रुप ए में बैंकर्स, डॉक्टर्स एवं पत्रकार इलेवन का मैच होगा। जबकि ग्रुप बी में पूर्व खिलाड़ी, व्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन इलेवन के बीच मैच होगा।
भाड़े के मकान में रह रहे जिले के अधिकारी
सुपौल को जिला का दर्जा मिले 30 साल गुजर जाने के बाद भी डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी आज भी भाड़े के मकान में रह रहे हैं। डीएम जहां कोसी परियोजना के अतिथि गृह, एसपी जिला परिषद के डाक बंगला में रहने को मजबूर हैं। हालांकि अधिकारियों व जजेज का आवासीय परिसर बनाने के लिए सदर प्रखंड के चैनसिंहपट्टी में जमीन अधिग्रहण कर लिया गया है। जल्द ही आवास निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।