पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेत में बकरी चराने को ले मारपीट में 4 जख्मी, 2 गंभीर, 13 लोगों को किया नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित रेहमानपुर मधुरा वार्ड नंबर 5 में खेत मे बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का सदर अस्पताल सुपौल में इलाज चल रहा है। इसमें 2 लोग क्रमशः मो. अयूब व मो. मंजूर की स्थिति गंभीर है। घटना को लेकर पीड़ित ने किशनपुर थाना में शुक्रवार को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में सूचक मो. मंजूर ने कहा है कि 10 मार्च की दोपहर 2:00 बजे गांव के ही मो. फिदा हुसैन की बकरी उनके खेत मे गेहूं लगे फसल को चर गई। रोकने एवं मना करने पर मो. शमीम, मो. आदिल, मो. फिदा, मो. बशीर, मो. आलम, मो. कलाम, मो. सलाम, मो. जहीर, मो. अब्बास, मो. रफीक, मो. शहीद, मो. हदीस, मो. नजमुल, मो. सगीर आदि ने एकमत होकर लाठी, फरसा, तलवार लोहे के रॉड से लैस होकर पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान मो. आलम तलवार से सिर पर हमला कर दिया। आवेदन में कहा है कि मारपीट के बाद हमलावरों ने एसबेस्टस के छत भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी।
खबरें और भी हैं...