- Hindi News
- National
- Raghopur News 5 Arrested In S Drive One Is Bail From Police Station Four Are Jailed
एस ड्राइव में 5 गिरफ्तार, एक को थाने से बेल, चार को जेल
राघोपुर | समकालीन अभियान के तहत राघोपुर पुलिस ने शनिवार को विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक वारंटी का केस न्यायालय में निष्पादन हो जाने के कारण उसे थाने से छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न गांव में वारंटियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया कि इस अभियान के तहत चार वारंटियों को जेल भेज दिया है। जिसमें कुर्की वारंटी जयप्रकाश यादव एवं भूमि यादव को धरहरा गांव से गिरफ्तार किया गया है। वहीं वारंटी कारी यादव व सुकून यादव को भी उनके धरहरा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।