पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raghopur News 500 Women Stabbed Husband Of Woman Tea Shopkeeper For Demanding Dues Police Reprimanded Woman

‌‌~ 500 बकाया राशि मांगने पर महिला चाय दुकानदार के पति को मारा चाकू, पुलिस ने महिला को फटकारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमराही बाजार स्थित एनएच-57 किनारे मंगलवार की शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने 500 रुपए उधार की राशि मांगने पर एक चाय दुकान चलाने वाली महिला के पति को चाकू मार कर घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति का नाम मधुसूदन दास है, जो रामविशनुपर पंचायत के चकला गांव का निवासी है। पीड़ित की प|ी राधा देवी ने बताया कि वह सिमराही बाजार में ही किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती है और चाय की दुकान चला कर अपना गुजर-बसर करती है। इसमें कुछ लोगों ने उसकी दुकान से चाय पीने के बाद करीब एक माह से बकाया की राशि नहीं चुका रहे थे। जिसकी मांग करने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाज : राधा देवी ने बताया कि होली की शाम वे अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थी। तभी सिमराही बाजार निवासी मिथलेश दास के पुत्र बिट्टू कुमार 10 से 12 लड़कों के साथ उसके घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर जब उसके पति ने विरोध किया तो बिट्टू ने उन्हें चाकू मार कर घायल कर दिया। महिला ने बताया कि सिमराही बाजार निवासी मिथलेश दास के पुत्र बिट्टू कुमार के पास दुकान के उधार बांकी था। इससे बीते कई दिनों से बकाया रुपए की मांग करती थी। लेकिन बिट्टू कुमार टालमटोल कर रहा था। बताया कि होली के एक दिन पूर्व बिट्टू से दुकान के समीप ही कहा-सुनी हो गई थी।

पीड़िता से पुलिस ने कहा- शांति से घर में रहो

पीड़िता महिला ने बताया कि घटना में शामिल केवल बिट्टू कुमार एवं आकाश कुमार को पहचान सकी। घटना के तुरंत बाद मामले की जानकारी राघोपुर पुलिस को दी। कई बार फोन करने के बाद जब पुलिस नहीं पहुंची तो थाने पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष सरोज कुमार को पूरी घटना की जानकारी विस्तार से दी। इसके बाद लिखित आवेदन देकर अपने घर लौट गए। उसके बाद पुलिस पीड़िता महिला के घर पहुंची और घटना की जानकारी लिया। जहां पीड़ित दोनों पति-प|ी को फटकार लगाते कहा कि आज होली है। इस तरह की घटना होती है, शांति से घर में रहो। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जख्मी मधुसूदन दास।
खबरें और भी हैं...