पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोरूम में घुसकर मारपीट व लूटपाट, 6 को बनाया आरोपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के बिशनपुर शिवराम स्थित हीरो शोरूम में घुसकर गुरूवार को कुछ उपद्रवियों ने मारपीट, तोड़फोड़ एवं लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इधर, घटना को लेकर शोरूम के मालिक ने बलुआ थाना में आवेदन देकर 6 लोगो को आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार वीरपुर प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड-13 निवासी प्रियंक कुमार गुरुमैता का बिशनपुर शिवराम में हीरो का शोरूम है। श्री गुरुमैता ने बताया कि गुरुवार को अपने शोरूम में थे कि दोपहर में अचानक बिशनपुर चौधरी वार्ड 2 निवासी कृत्यानंद पासवान, देवन पासवान अपने साथ अमलेश पासवान, भीम पासवान, कपलेश्वर पासवान, जगन पासवान को लेकर शोरूम पहुंचे और उनके साथ गाली गलौज करते हुए शोरूम बंद करने की धमकी देने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने शोरूम के आगे का शीशा भी पत्थर मारकर तोड़ दिया और कैश काउंटर से 8 हज़ार रुपए नगद भी लूट लिया। इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने कहा कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशनपुर शिवराम में शोरूम का टूटा शीशा।
खबरें और भी हैं...