- Hindi News
- National
- Saraigarh News A Box Of Goods Train Carrying Blast On The Nirmali Saraigarh Track
निर्मली-सरायगढ़ ट्रैक पर ब्लास्ट लेकर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी
सरायगढ़-निर्मली निर्माणाधीन रेल खंड पर सरायगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार को ब्लास्ट लेकर जा रही मालगाड़ी का एक डब्बा पटरी से नीचे उतर गया। जिससे एनएच 327ए पर रेलवे फाटक कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा।
इससे सुपौल-सरायगढ़ रोड पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। सरायगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी का एक डब्बा पटरी नीचे उतर जाने की सूचना पर डिप्टी चीफ इंजीनियर डीएस श्रीवास्तव पहुंचे और पटरी से नीचे उतरे डब्बा को अलग करवाकर सड़क पर आवागमन बहाल कराया। पूछने पर रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर ने बताया कि पटरी से डब्बा नीचे उतरने की बारीकी से जांच की जाएगी। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सरायगढ़-सुपौल व सरायगढ़ निर्मली रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सरायगढ़ सुपौल रेलखंड पर आमान परिवर्तन कार्य पूरा कर लिया गया है तथा सरायगढ़ निर्मली रेलखंड पर युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है।
मालगाड़ी का डब्बा हटाते रेलवे के अधिकारी व कर्मी।