पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapganj News Academic Work Postponed At Anganwadi Centers Of The Block

प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शैक्षणिक कार्य स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगंज | विभाग के आदेश पर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार से शैक्षणिक कार्य को कोरोना वायरस के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस बाबत सीडीपीओ सुलेखा कुमारी ने बताया कि देश में फैल रहे लाइलाज महामारी कोरोना वायरस से सावधानी बरतने के कारण विभाग ने पत्र जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का शैक्षणिक कार्य को स्थगित किया है। जबकि केंद्र पर आने वाले बच्चों को पके गर्म भोजन एवं टीएचआर नियमानुसार चलता रहेगा। वहीं केंद्र पर सेविका एवं सहायिका समयानुसार बने रहेंगे। सीडीपीओ ने बताया कि जब तक विभाग से अगला आदेश नहीं आता है तब तक केंद्र पर शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।
खबरें और भी हैं...