पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Supaul News Activists Come In A Lively Role To Ensure Victory In The Vis Election Bhupendra Yadav

कार्यकर्ता जीवंत भूमिका में आएं, ताकि विस चुनाव में जीत हो सुनिश्चित : भूपेन्द्र यादव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के एक मैरिज पैलेस में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय क्षेत्रीय बैठक हुई। इसमें सुुपौल, सहरसा, मधेपुरा, झंझारपुर एवं मधुबनी जिले के पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जहां मुख्य रूप से उपस्थित सांसद सह भाजपा राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने किया। बैठक में सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा केंद्र सहित विभिन्न राज्यों में सत्ता में है। यह कार्यकर्ताओं के पराक्रम और मेहनत का फल है। इसलिए सभी जिलाध्य्क्ष, मंडल अध्य्क्ष, बूथ अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपनी जीवंत भूमिका में आएं। इससे 2020 में बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर से एनडीए की जीत सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मुख्य रूप से सूबे के पीएचईडी मंत्री बिनोद नारायण झा, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमर, छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र चंद्र यादव, राम नरेश सिंह, पांचों जिले के जिलाध्य्क्ष, मंडल अध्य्क्ष, मनोज कुमार सिंह, कुणाल कुमार, रणधीर ठाकुर, सुरेश कुमार सुमन, सुमन चंद आदि थे।

बैठक करते सांसद भूपेन्द्र यादव, मंत्री बिनोद नारायण झा व अन्य।
खबरें और भी हैं...