- Hindi News
- National
- Supaul News Areas Of Low Air Pressure Due To Increase In Temperature Chances Of Storm And Rain
तापमान में वृद्धि से हवा के कम दबाव का बन रहा क्षेत्र, आंधी-बारिश के आसार
{लोग सर्दी जुकाम सहित अन्य मौसमी बीमारियों के शिकार हो रहे
{ बारिश होने के बाद तापमान में होगी वृद्धि
जिले में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक तरफ जहां सुबह से धूप खिल जाती है। वहीं दूसरी ओर 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा चल रही है। जिससे दिन गर्मी एवं शाम ढलते ही
हल्की ठंड लगने लगती है। इससे लोग सर्दी जुकाम सहित अन्य मौसमी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
दूसरी आेर मौसम विभाग ने जिले में 15 मार्च तक आंधी के साथ तेज बारिश का भी अलर्ट जारी कर रखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
जबकि इसके बाद केवल गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 14 मार्च को एक एवं 15 मार्च को 05 एमएम वर्षापात की संभावना है। विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम 30 एवं न्यूनतम 19, शुक्रवार को अधिकतम 32 एवं न्यूनतम 21, शनिवार को अधिकतम 32 एवं न्यूनतम 20, रविवार को अधिकतम 31 एवं न्यूनतम 18 और सोमवार को अधिकतम 31 एवं न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
लोकल लेवल पर तापमान में वृद्धि
इस बाबत कृषि विश्वविद्यालय सबौर के सहरसा अंतर्गत अगवानपुर स्थित अनुसंधान केन्द्र के कनीय कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवन कुमार चौधरी ने कहा कि लोकल लेबल पर अचानक तापमान में वृद्धि से हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। जिससे आने वाले तीन दिनों में आंधी व हल्की बारिश की संभावना है।