पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार को बचाने में झील में गिरा ऑटो, 3 जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीरपुर-भीमनगर मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के तिनकोने मोड़ के समीप बाइक से साइड लेने के दाैरान ऑटो नंबर बीआर 50/ 4142 पलट गया। जिससे ऑटो चालक समेत सवार तीन लोग जख्मी हो गए। लोगो ने ऑटो चालक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में ऑटो चालक 23 वर्षीय असरफ का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बलुआ बाजार से एक ऑटो भीमनगर की ओर जा रहा था। वहीं भीमनगर से वीरपुर की ओर एक बाइक आ रही थी। ठीक उसी समय एक महिला भी सड़क पार कर रही थी। सड़क पार कर रही महिला और बाइक सवार को बचाने के क्रम में ऑटो पलट गया और सड़क के उत्तरी भाग के किनारे मानसरोवर झील में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद बाइक पर सवार महिला भीमनगर की ओर चली गई। लोगों की सूचना पर मौके पर वीरपुर पुलिस की टीम पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थोड़ी देर के लिए दुर्घटना के बाद यातायात भी प्रभावित हुआ। दुर्घटना के बाद ऑटो में सवार महिला को लोगों ने अन्यत्र उपचार के लिए भेजा। पानी के भीतर ऑटो के नीचे दबे ऑटो चालक को स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सक अविनाश कुमार सिंह की देखरेख में घायल चालक 23 वर्षीय असरफ का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक डॉ. सिंह ने बताया कि पेट के पास और पैर में चालक को चोटें आई है।

इलाजरत जख्मी

वीरपुर में सड़क किनारे झील में पलटा ऑटो।
खबरें और भी हैं...