- Hindi News
- National
- Triveniganj News Backward In Triveniganj Filing Rejected Execution Shakaus From Three Revenue Employees
ऑनलाइन दाखिल खारिज निष्पादन में पिछड़ा त्रिवेणीगंज, तीन राजस्व कर्मचारी से शाेकॉज
ऑनलाइन से प्राप्त दाखिल खारिज के मामलों का निष्पादन ससमय नहीं होने के कारण त्रिवेणीगंज अंचल के तीन राजस्व कर्मचारी से एसडीएम ने स्पष्टीकरण पूछा है। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने डीएम के आदेश के आलोक में त्रिवेणीगंज अंचल में पदस्थापित तीन राजस्व कर्मचारी क्रमश: राजेन्द्र साह, चंद्रशेखर प्रसाद व तेजनारायण मंडल से स्पष्टीकरण पूछा है। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज वादों की समीक्षा के क्रम में त्रिवेणीगंज के दाखिल खारिज से प्राप्त मामले 9706 में 4976 मामलों (49.41)प्रतिशत निष्पादित किए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई है।
जिले के सभी 11 अंचलों की तुलना में अंचल त्रिवेणीगंज के दाखिल खारिज के निष्पादन की स्थिति सबसे कम 49.41 प्रतिशत है जो असंतोषजनक है। समीक्षा बैठक में डीएम द्वारा राजस्व कर्मचारी के स्तर पर कितने आवेदन कितने दिनों तक लंबित है। उक्त स्थिति की समीक्षा कर संबधित हलका कर्मचारी से कारण पृच्छा कर सर्वाधिक लंबित मामला पाए जाने पर दोषी हल्का कर्मचारी के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया है। लंबित आवेदनों की सूची के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि हल्का कर्मचारी के स्तर पर कुल 3980 मामले लंबित है। जिसमें से सर्वाधिक मामले आपके स्तर पर क्रमश 933, 916 एवं 824 लंबित है। जबकि विभागीय स्तर से दाखिल खारिज के निष्पादन हेतु निर्धारित लक्ष्य 80 प्रतिशत को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। पूछे गए कारण पृच्छा में कर्तव्य में लापरवाही को ले निलंबन की अनुशंसा की चर्चा की गई है।