पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैरेज पैलेस सुपौल में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक 14 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरायगढ़-भपटियाही | भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय बैठक 14 मार्च को स्थानीय मिलन मैरेज पैलेस सुपौल में होगी। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने दी। जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि बैठक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बैठक में भाजपा के केंद्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित अन्य भाग लेंगे। क्षेत्रीय बैठक में सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, झंझारपुर व मधुबनी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें सभी जिला के मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, चुनाव लड़े हुए प्रत्याशी आदि भाग लेंगे। उन्होंने बैठक में ससमय पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है।
खबरें और भी हैं...