पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Supaul News Chansinghptti Defeated Madhubani And Sk Yuva Defeated Supaul

चैनसिंहपट्‌टी ने मधुबनी को व एसके युुवा ने सुपौल को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर प्रखंड के चैनसिंहपट्‌टी मैदान में आरसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित रहमानी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबला खेला गया। जिसमें पहले मुकाबले में एसके युवा टीम ने सुपौल को 75 रनों से हराया। जबकि दूसरे मुकाबले में चैनसिंहपट्‌टी ने मधुबनी को 83 रनों से हराया। पहला मुकाबला चैनसिंहपट्‌टी और मधुबनी के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते चैनसिंहपट्‌टी की टीम ने निर्धारित 15 आेवर के मैच में शतकवीर चंदन की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्काेर खड़ा किया। जिसमें बल्लेबाज चंदन ने 36 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली। जबकि अजूबा ने 21 गेंदों पर 79 रन बनाए। मधुबनी के गेंदबाज वलीउल्लाह ने 2 विकेट प्राप्त किए। 256 रनों के लक्ष्य को पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम सभी विकेट गंवाकर महज 172 रन ही बना सकी।

एस के युवा टीम ने सुपौल को 75 रनों से दी मात, 6 विकेट पर बनाए 240 रन


टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला एसके युवा टीम अौर सुपौल के बीच खेला गया। जिसमें एसके ने सुपौल को 75 रनों से हराया। मैच के प्रारंभ में एसके टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 आेवर के मैच में एसके टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज प्रदीप ने 24 गेंदों में 91 रन व शाहबाज ने 16 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। सुपौल के गेंदबाज लाडला ने 3 विकेट प्राप्त किए। 241 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सुपौल की टीम 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 165 रन ही बना सकी। बल्लेबाज रविंद्र ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए। एसके के गेंदबाज शाहवाज ने 4 विकेट प्राप्त किए।

ये रहे मैच के हीरो-

पहले मुकाबले में चैनसिंहपट्‌टी के बल्लेबाज चंदन रहें। जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंद खेलकर 110 रन बनाए। बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर चैनसिंहपट्‌टी ने की बल्लेबाजी

पहले मुकाबले का संक्षिप्त स्कोर बोर्ड-

चैनसिंहपट्‌टा 15 आेवर में 6 विकेट पर 255 रन

बल्लेबाज- चंदन 110 रन व अजूबा 79 रन

मधुबनी गेंदबाज- वलीउल्लाह 2 विकेट

मधुबनी की टीम 15 ओवर में दस विकेट पर 172 रन

बल्लेबाज- सदरे 36 रन

चैनसिंहपट्‌टी गेंदबाज- अफरोज 5 विकेट

} टॉस- एसके युवा टीम जीता बल्लेबाजी की

} एसके युवा टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन

} बल्लेबाज- प्रदीप 91 व शाहबाज 35 रन

} सुपौल गेंदबाज- लाडला 3 विकेट

} सुपौल की टीम 9 विकेट पर 165 रन

} बल्लेबाज- रविंद्र 27 रन

} एसके युवा टीम गेंदबाज- शाहवाज 4 विकेट

} अंपायर- खालिद और मनोवर

} उद्घोषक- मरसलीन शहबाज, सकीम, शादाब, अशफाक, सोनू, तनवीर, दिलशाद, जावेद और कैसर

दूसरे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए शाहबाज को मिला मैन ऑफ द मैच

दूसरे मुकाबले में एके युवा टीम के खिलाड़ी शाहबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 4 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों की पारी खेली।

दूसरे मुकाबले में बल्लेबाली करते एसके युवा टीम के खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...