पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम-शिक्षा मंत्री के अहंकार का होगा दहन: सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुपौल | जिला शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले 21 वें दिन रविवार को भी सदर बीआरसी के सामने काली मंदिर परिसर में प्रारंभिक शिक्षकों का बेमियादी हड़ताल जारी रहा। धरना पर बैठे हड़ताली शिक्षकों की अध्यक्षता करते हुए सुनील कुमार यादव ने कहा कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की दंभ करने वाली सरकार महिलाओं के भविष्य की अनदेखी कर रही है। जबकि राज्य के चार लाख नियोजित शिक्षकों में लगभग 70 प्रतिशत महिला शिक्षकों की संख्या हैं। गजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नौ मार्च को निरंकुश व शिक्षक विरोधी सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ सीएम, शिक्षा मंत्री व प्रधान सचिव के अहंकार रूपी होलिका का दहन किया जाएगा। हाजी मो. अब्दुल गफ्फार ने कहा कि 13 मार्च से अपने मांगों के समर्थन में सरकार के नीतियों के खिलाफ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान के तहत अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र जुटाने का काम शुरू किया जाएगा। मौके पर पुष्प राज, पंकज प्रभात, जयप्रकाश भारती, मुर्शिद कमाल, बबलू चौधरी, कुमारी हेमलता, ममता पाठक, वंदना वर्मा, नीतीश कुमार, लीला कुमारी, मधु कुमारी, शबनम परवीण आदि थे।
खबरें और भी हैं...