पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatapur News Cooperate Together To Build The Grand Shri Ram Temple Of The World Chaupal

विश्व के भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मिलकर करें सहयोग : चौपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीवछपुर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल किए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल छातापुर इकाई द्वारा रविवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री चौपाल को भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन विश्व हिंदू परिषद के सदस्य कमलेश सम्राट ने किया। वहीं स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्री कामेश्वर चौपाल को सुपौल जिला के भाजपा नेता शालीग्राम पांडेय ने माला पहनाकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर कामेश्वर चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट में सदस्य के रूप में चयनित किया गया है। जिससे वह अभिभूत हैं। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एक आदर्श पुरुष थे। उनके कार्यकाल में सभी प्रजा खुशी-खुशी आपस में मिल जुल कर रहते थे। किसी को भी किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के नक्शे कदम पर चलते हुए देश हित में ढेर सारा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आदि काल से नेतृत्व करता आया है। हम लोगों को एकजुटता से श्रीराम मंदिर में अपना सहयोग देना चाहिए। विश्व का सबसे भव्य एवं बड़ा श्रीराम मंदिर के निर्माण का सपना साकार करना चाहिए।

जात-पात में बंटे हैं हिंदू, जो देशहित में नहीं

मौके पर उपस्थित बीजेपी नेता शालीग्राम पांडे ने कहा कि आज हिंदू जात-पात में बंट चुका है। जो भारत के हित में नहीं है। हम लोग इतिहास को उठाकर देख ले जब-जब हम लोग के बीच में फूट हुई है, देश टूटा है। आज हम लोगों को एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों से मुकाबला करना होगा। यह पूरे जिला के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि अपने जिला से श्रीराम मंदिर निर्माण में श्री कामेश्वर चौपाल का चयन हुआ है। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक मुकेश यादव, संजीव भगत, बसंत मुखिया, भाजपा नेता अरुण कुशवाहा, फुलेश्वर मुखिया, रमेश मुखिया, सचिन माधोगाडिया, वंशीधर मुखिया, जगदीश यादव, आलोक कुमार, सुशील, जितेंद्र, बिरेन्द्र, रंजीत सिंह सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।

जीवछपुर में मंचासीन पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल व अन्य ।
खबरें और भी हैं...