नहीं लूट सके बाइक तो मांगी 5 लाख की रंगदारी
थाना क्षेत्र के भटभंगा के समीप रविवार को हथियार के बल पर बाइक लूटने का असफल प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। घटना के बाबत अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के कुंडिलपुर निवासी धीरज कुमार मंडल ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह त्रिवेणीगंज प्रखंड में सोलर प्लेट लगाने का कार्य कर रहा है। रविवार को समय करीब 11:30 बजे वह त्रिवेणीगंज से गोनहा जा रहा था। इसी क्रम में भटभंगा मंदिर से पूरब वहेड़वा जाने वाला रोड पर पहले से दो व्यक्ति खड़ा था। जैसे ही वह पहुंचा की दोनों लोगों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवा दी। इसके बाद बाइक की चाबी छीन लिया और गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी तुरंत स्टार्ट नहीं हुई। तब तक कुछ ग्रामीण जुटने लगे। तब अपराधी गाड़ी की चाबी लेकर भाग गया। भागने वाले एक अपराधी को पहचाना एवं दूसरे को नहीं पहचान सका। बताया कि आवेदन में नामित को इसलिए पहचानता हूं उस पंचायत में बिजली का काम किया था। बताया कि आवेदन में नामित आरोपी के हाथ में पिस्टल था। जो लहराते हुए भागा और धमकी दिया कि इस क्षेत्र में काम करोगे तो पांच लाख रुपए रंगदारी देना होगा। इस बाबत थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि इस घटना की न तो कोई सूचना है एवं न ही कोई जानकारी मिली है।
वारदात