- Hindi News
- National
- Triveniganj News Csp And Bank Personnel Should Cooperate With Police For More Money Dig
ज्यादा रुपए रहने पर सीएसपी और बैंक कर्मी लें पुलिस से सहयोग : डीआईजी
कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने शनिवार को एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध अनुक्रमणी संचिका, विशेष प्रतिवेदित कांड संचालिका, अपराध नियंत्रण संचिका, विशेष प्रतिवेदित कांड संचिका का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीआईजी ने बताया कि बीते दिनों दो लूट कांड के उद्भेदन एवं रिकवरी में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। अपराध अनुसंधान संतोषप्रद पाया गया। निर्देश दिया गया है कि बैंक व सीएसपी केंद्र का विजिट अनिवार्य रूप से किया जाना हैं। ज्यादा रुपए रहने की स्थिति में सीएसपी संचालक व बैंक कर्मी पुलिस को जानकारी देकर पुलिस का सहयोग प्राप्त करें। मौके पर एसडीपीओ गणपति ठाकुर, छातापुर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार, जदिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार मौजूद थे।
निरीक्षण करते डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी व अन्य।