पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना की वजह से बदली महाविष्णु यज्ञ की तिथि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{काेराेना वायरस के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बैठक कर तिथि विस्तार करने का दिया था प्रस्ताव

वीरपुर में 14 मार्च से आरंभ होने वाला 108 पंचकुंड महाविष्णु यज्ञ एवं रामचरित्र मानस श्रीराम कथा यज्ञ के समय में परिवर्तन किया गया है। ऐसा कोराेना वायरस संभावित खतरे को लेकर किया गया है।

अब यज्ञ 11 अप्रैल से शुरू होगा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया की यज्ञ का मुहूर्त 14 मार्च से निर्धारित किया जा चुका था। 14 मार्च से यज्ञ के प्रारंभ करने के लिए करीब सभी आवश्यक तैयारी अंतिम चरण में थी। लेकिन दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए समय में परिवर्तन किया गया है। बीते दिनों स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की गई थी। जिसमें यज्ञ में भारत के अलावा नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएंगे। ऐसे में कोरोना वायरस के प्रति सावधानी रखना संभव नहीं होगा।

जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा यज्ञ की समय सीमा आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। वहीं गर्मी में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। इन सब के मद्देनजर यज्ञ का समय 14 मार्च से आगे बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दिया गया है। जहां 10 अप्रैल को 1101 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 11 अप्रैल से यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।

बसंतपुर के वीरपुर में पंचकुंड महाविष्णु यज्ञ के लिए बना यज्ञ स्थल।
खबरें और भी हैं...