पमानंदपुर के डीजे कर्मी की भपटियाही एनएच पर मिला शव
बिहारी गुरुमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप एनएच 57 पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की। घटना की जानकारी देते थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि गस्ती पदाधिकारी को सूचना मिली थी की एनएच 57 पर एक युवक पड़ा हुआ है। इसके बाद गस्ती पदाधिकारी ने घटना स्थल का जायजा लिया तो देखा कि सड़क पर ही एक युवक का शव पड़ा है। बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। थानाध्यक्ष ने अज्ञात डीजेे गाड़ी से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। मृतक डीजे बजाने का कार्य करता था। गस्ती कर रहे थाना के एएसआई ददन राम ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया और इसकी सूचना मृतक क परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने थाना पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र परमानंदपुर वार्ड 11 निवासी वीरेंद्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि मृतक का शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनोंं द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।