पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raghopur News Demand Letter Handed Over To The Doctor For Mismanagement In The Referral Hospital

रेफरल अस्पताल में कुव्यवस्था को ले डॉक्टर को सौंपा मांग-पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेफरल अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर उर्फ टुन्ना ने कहा कि अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। मामूली बीमारी के लिए भी लोगों को या तो सदर अस्पताल का रूख करना पड़ता है या निजी अस्पताल का। कहा कि यहां पर ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण यहां के लोगों को निजी अस्पताल पर ही आश्रित रहना पड़ता है। इसके कारण कई गरीब लोग जान भी गवां चुके हैं। धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रभारी डॉ. दीप नारायण राम को मांग पत्र भी सौंपा है। मांग पत्र में कहा गया है कि रेफरल अस्पताल राघोपुर लगभग एक लाख की आबादी के मध्य स्थित है, जहां प्रखंड सहित बगल के बसंतपुर, सरायगढ़ एवं प्रतापगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण होता है। खास तौर पर एनएच 57 एवं एनएच 106 बगल में रहने के कारण दुर्घटना ग्रस्त मरीजों की संख्या अधिक रहती है। बावजूद यहां किसी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

प्रयोगशाला में हो जांच की व्यवस्था

कार्यकर्ताओं के मांग के अनुसार अस्पताल में जल्द नए एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए। यहां के जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन की स्वीकृति दी जाए। महिला डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। प्रयोगशाला जांच की व्यवस्था हो। अल्ट्रासाउंड एवं रंगीन एक्सरे की व्यवस्था की जाए। डॉक्टर एवं नर्सों के रिक्त पद को अविलम्ब भरा जाए। नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए व्यवस्था की जाए। सभी प्रकार के ऑपरेशन की व्यवस्था की जाए। परिजनों के रहने के लिए व्यवस्था की जाए। महिला एवं बच्चों के इलाज हेतु विशेषज्ञ डॉक्टर की व्यवस्था की जाए। धरना में विजय ठाकुर, अमरदीप कुमार, डॉ. रमेश प्रसाद यादव, शंकर गुरमैता, मुन्ना चौधरी, देव नारायण मेहता, अब्दुल मोतल्लिव, दुर्गा चौधरी, महेश पांडेय, राधा गुप्ता, जीवछ राम, फिदा हुसैन, अजमूल हसन, फैज अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन

राघोपुर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...