- Hindi News
- National
- Virpur News Eight People Injured In Violent Clash Between Two Parties Sdpo Ordered To Register A Case
दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में आठ लोग जख्मी एसडीपीओ ने मामला दर्ज करने का दिया आदेश
रतनपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत स्थित वार्ड-5 समदा चौक पर हुई घटना
भगवानपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 05 समदा चौक पर गुरुवार की देर शाम दो पक्षों के बीच की कहासुनी हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से 08 लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को भीमनगर स्थित बसंतपुर पीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद एक पक्ष के चार लोगों को घर भेज दिया। जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर थाना के एएसआई भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली और घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भेज दिया। डॉ केपी सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात चार लोग आशीष कुमार, राम नारायण यादव, पवन यादव और कमलेश्वरी यादव जख्मी हालत में आए थे। जिनका उपचार कर रात में ही भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह संजू यादव, सुशीला देवी, कुंदन कुमार और नरेश यादव आए थे। जिसमें सुशीला देवी को रेफर कर दिया गया।
आशीष कुमार यादव एवं उपेंद्र यादव के बीच पिछले 2 दिनों से कहासुनी हो रही थी। जो गुरुवार की शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। मामले में अब तक दो महिला समेत आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों से रतनपुरा थाना में आवेदन दिया गया है। एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। केस दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है।
रतनपुर के समदा चौक स्थित घटनास्थल पर तैनात पुलिस जवान।