पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Virpur News Empire Of Darkness At The Square Due To Poor High Light Light

हाईमास्ट लाइट खराब रहने से चौक पर अंधेरे का साम्राज्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीरपुर हटिया चौक पर लगा हाईमास्क लाइट वर्षों से खराब पड़ा है। हाईमास्ट लाइट खराब होने के कारण हटिया चौक अंधेरे के आगोश में समाया रहता है। वहीं वीरपुर के मुख्य बाजार के सड़क किनारे बिजली के खम्भों पर लगी ज्यादातर लाइटें भी जलने का नाम नहीं ले रही। हटिया चौक के दुकानदारों का कहना है कि शाम के बाद रात नौ बजे तक जब तक दुकान खुली रहती है तब तक दुकानों में जलने वाले बल्ब से सड़कों पर थोड़ी रोशनी रहती है परंतु दुकान बंद होने के बाद सड़कों पर घना अंधेरा हो जाता है जिस कारण हम दुकानदारों को दुकान में चोरी होने का भय बना रहता है। वीरपुर कलवार समाज के अध्यक्ष देवेंद्र भगत ने कहा कि नगर पंचायत में हो रही उथल पुथल से नगर का विकास का कार्य बाधित है जिस कारण नगर के कई कार्य या तो अधूरे पड़े हैं या फिर उनका सुध लेने वाला कोई नहीं है हाई मास्क लाइट भी है उसी अनदेखी का शिकार है। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार भगत उर्फ मणि भगत ने बताया कि नगर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर सभी लाइटों का टेंडर हो चुका है।

वीरपुर में खराब हाईमास्ट लाइट।
खबरें और भी हैं...