- Hindi News
- National
- Pratapganj News Employed Teachers Strike Continues On 22nd Day Effigy Burning In Support Of Demands
22वें दिन भी नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी, मांगों के समर्थन में किया पुतला दहन
प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व प्रधान सचिव का पुतला दहन कर आक्रोश का इजहार किया। नियोजित शिक्षकों ने धरना स्थल बीआरसी परिसर से विरोध मार्च भी निकाला। मार्च के दौरान हड़ताली शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड संयोजक विनय कुमार झा एवं उपसंयोजक राजीव कुमार ने कहा कि होलिका के रुप में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और प्रधान सचिव का पुतला दहन किया है। बिहार में नियोजित शिक्षकों का हड़ताल का 22 वां दिन है। जब तक सरकार पांच सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक नियोजित शिक्षकों आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर अशोक कुमार अरुण, रमन कारक, रोशन कर्ण, महेश कुमार, नागेंद्र नारायण दास, उपेंद्र दास, मो. फारूक, मो. शकील, अहमद, लालू प्रसाद, संजीव कुमार, नीतीश कुमार, नरेश कुमार नायक, ललिता कुमारी, रेणू, रश्मि, मृदुला कुमारी, गुड़िया कुमारी, सीमा कुमारी, नीतू कुमारी, बिनीता कुमारी, सोनी कुमारी, नसरीन अंजुम, वीणा कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
राघोपुर में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राघोपुर प्रखंड इकाई के बैनर तले सोमवार को पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व शिक्षकों ने सिमराही बाजार में जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। जिसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व अपर मुख्य सचिव का पुतला दहन किया। समिति के उप संयोजक विकास कुमार ने बताया कि आंदोलनरत शिक्षकों पर सरकार के स्तर से की जा रही दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को समन्वय समिति के सक्रिय सदस्य निर्मल कुमार,मीडिया प्रभारी कुमार सत्यम, राजन राजा ने भी संबोधित किया। मौके पर सत्यम सिंह, रामनरेश नीरज, संतोष, शहनाज बेगम, कुसुम दास, नंदनी, पंकज मिश्र, रागिनी, प्रेमलता, नरेंद्र, शंकर, बिनोद, आशीष सहित अन्य मौजूद थे।