पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Basantpur News Families Will Get 4 4 Lakh Compensation In Drowning Death Case

डूबने से हुई मौत मामले में परिजनों को ~4-4 लाख मिलेगा मुआवजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

17 वर्षीय पीयूष और आर्यन की नहर में डूबने से हुई मौत के चार दिन बाद भी उसकी मां के आंसू रुकने का नाम नही ले रहा है। इस घटना से पूरा भीमनगर पंचायत मर्माहत है। मृतक के परिजन समेत आस-पास के लोगों में भी शोक है। घटना के बारे में पीयूष के चाचा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बड़े भाई व्यवसायी रामप्रवेश सिंह के बड़े पुत्र 17 वर्षीय पीयूष और पड़ोसी व्यवसायी सरोज भगत के 17 वर्षीय पुत्र आर्यन दोनों अपने अन्य पांच दोस्तो के साथ होली में 14 आरडी कटैया नहर में नहाने गया था। पहले आर्यन नहाने के लिए पानी में कूदा, इसके बाद कुछ समय तक जब आर्यन बाहर नही निकला तो पीछे पीयूष भी उसे बचाने कूद गया। लेकिन जब दोनों कुछ समय तक बाहर नही निकले तो दोस्तों ने हल्ला मचाना शुरू किया। जब तक दोनों को पानी से निकाला गया। दोनों की मौत हो चुकी थी। पीयूष धरान स्थित डीपीएस से दसवीं की परीक्षा पास कर फारबिसगंज स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। वहीं आर्यन भी 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। भीमनगर ओपी अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि घटना को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ बसंतपुर विद्यानंद झा ने बताया कि आपदा को लेकर दोनों पीड़ित परिवारों के बीच चार-चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...