पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saraigarh News Farmers Disappointed Due To Rain Damage To Wheat Pulses Oilseeds And Vegetable Crops

बारिश से किसान मायूस, गेहूं, दलहन तेलहन व सब्जी के फसलों को नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। जहां रुक-रुक कर बूंदाबांदी बारिश होने से किसानों में एक बार फिर से मायूसी देखी जा रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रखंड के किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश होने से खेतों में लगी गेहूं, दलहन, तिलहन, साग, सब्जी आदि फसलों पर प्रतिकूल असर पर रहा है। जबकि कोसी इलाके के लोग खेती पर ही निर्भर हैं। खेती से ही अपना जीविकोपार्जन करते हैं। बारिश और तेज हवा चलने से लोग अपने-अपने घरों में दुबके हैं। बुद्धिजीवी व किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश और तेज हवा के कारण गेहूं व मक्का, आम व लीची के मंजर को भी नुकसान पहुंच सकता है।

लोग बताते हैं कि वैसे देश कोरोना वायरस से दहशत में है। मौसम में अचानक बदलवा की वजह से बुजुर्गों और छोटे-छोटे बच्चे सर्दी ज़ुकाम से परेशान हैं। इधर, सीएचसी के डॉ. मयंक रंजन ने बताया कि इस मौसम में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ठंड से बच कर रहें। सुबह-शाम गर्म कपड़ा का उपयोग करें। कान व गला को ढक कर रखें। ठंडा चीज से बच कर रहें। हरी साग, सब्जी व दूध का प्रयोग करें। मांस, मछली से परहेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी व बुखार रहने पर स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाने की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं...