पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saraigarh News Four Youths Accused Of Assaulting Police Arrested Sent To Jail

नशे की हालत में पुलिस के साथ मारपीट के आरोपी चार युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{दोनों पक्षों को समझाने पहुंची थी पुलिस

{अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप बुधवार की रात स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों के साथ मारपीट के दौरान पहुंची पुलिस के साथ भी मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सरायगढ़ प्रमुख के संबंधी थरबिटिया गांव से शादी समारोह में भोज खाकर वापस घर लौट रहे थे। इस क्रम में बाजार स्थित
स्टेट बैंक के समय 8-9 की संख्या में लड़कों ने निशांत कमल के साथ स्कॉर्पियो को रोककर मारपीट की।

सूचना पर एसआई लालजी प्रसाद के साथ पुलिस बल को घटना स्थल पर भेज कर मारपीट रोकने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाने का प्रयास किया। लेकिन युवकों ने लालजी प्रसाद के साथ भी मारपीट की। गिरफ्तार युवक शराब के नशे में था। जिसकी जांच में शराब सेवन की पुष्टि की हुई है।

मारपीट में 9 लोगों को नामित करते हुए कांड संख्या 54/20 व 55/20 दर्द किया गया है। गिरफ्तार युवक में मिलन कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार व शशि आनंद राज शामिल है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। जबकि अन्य नामित आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपित को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...