- Hindi News
- National
- Triveniganj News Girl Died In Private Clinic During Treatment Family Created Uproar
इलाज के दौरान निजी क्लीनिक में बच्ची की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
अनुमंडल मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक में बीते सोमवार को इलाज कराने गई एक बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने कुछ देर के लिए निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। बाद में सूचना पर पहुंची थाना पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के कुपड़िया गांव निवासी बिनोद यादव अपनी सात वर्षीय पुत्री को लेकर इलाज के लिए निजी क्लीनिक आया था। डॉक्टर द्वारा जांच के बाद ब्लड और यूरीन जांच के लिए उसे जांच घर भेजा गया। जहां जांच केंद्र द्वारा बताया गया कि बच्ची की मौत हो चुकी है। जिसके बाद परिजन बच्ची का शव लेकर डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे और हंगामा करना शुरु कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिजनों द्वारा कोई लिखित और मौखिक शिकायत नहीं की गई है।