पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Triveniganj News Government Adopting Neglectful Attitude Towards Workers Dr Amit

कर्मियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही सरकार : डॉ. अमित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

त्रिवेणीगंज व पिपरा में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना 25वें दिन भी जारी

मुख्यालय स्थित खट्टर चौक पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के 25 वें दिन भी शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। मौके पर माले के जिला कमिटी सदस्य डॉ. अमित ने कहा कि मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार सरकारी कर्मियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है। पिछले 25 दिनों से शिक्षक आंदोलन रत है। लेकिन सरकार के नुमाइंदों को जरा भी चिंता नहीं है। शिक्षक नेता सुशील कुमार सुमन ने कहा कि सरकार पिछले 17 फरवरी से अपने संवैधानिक मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार शिक्षक संघ से वार्ता करने के बजाय चुप्पी साध रखी है। परिणाम स्वरूप शिक्षकों में आक्रोश चरम पर है। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर संतोष कुमार, अरुण आर्य, रजा-उर-रहमान, अखिलेश बहादुर, फूलदेव कुमार, राजेश कुमार, शशि प्रभा, डॉ. सुषमा दयाल, नेहा, बबिता, मनोज कुमार, मो.जहांगीर, रजि अहमद, रूबी कुमारी अन्य मौजूद थे।

सरकार की धमकियों से डरने वाले नहीं : राजीव

पिपरा| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई पिपरा के तत्वावधान में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 25वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान हड़ताली शिक्षकों ने सरकार के दमनात्मक कार्रवाई का विरोध किया गया। धरना में उपस्थित शिक्षकों ने बिहार सरकार एवं शिक्षा मंत्री के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की। पिपरा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने कहा कि जिन शिक्षक एवं शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें सरकार अविलंब वापस लें। अगर शिक्षक शिक्षिकाओं पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई होती है तो शिक्षक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। जब तक सरकार समान काम का समान वेतन की घोषणा नहीं करती है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हम लोग सरकार के धमकी से डरने वाले नहीं हैं।

पिपरा में धरना पर बैठे हड़ताली शिक्षक।

त्रिवेणीगंज में धरना काे संबोधित करते वक्ता व अन्य।
खबरें और भी हैं...