- Hindi News
- National
- Basantpur News Government To Bake Political Bread By Closing School Till 31st Vivekananda
31 तक स्कूल को बंद कर राजनीतिक रोटी सेंक रही सरकार : विवेकानंद
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले बीआरसी के समीप हड़ताली शिक्षकों का बेमियादी हड़ताल 27वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता कर रहे शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड संयोजक विवेकानंद दास ने कहा कि नीतीश सरकार कोरोना वायरस के संभावित खतरा को देखते हुए 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर वोट की राजनीति सेंकने का काम कर रही है। उन्होंने इस अवधि के दौरान एमडीएम की राशि बच्चों के खाते में भेजने की बात कह वोट की राजनीति कर रहे हैं। राजीव कुमार ने कहा की कोरोना वायरस जैसे जानलेवा रोग के उत्पन्न होने के बावजूद भी सरकार शिक्षकों के प्रति संवेदनशील नहीं हो रही। सरकार वार्ता के बजाय कोरोना वायरस को लेकर संवेदनशील होने की महज एक दिखावा कर रही है। मौके पर राकेश झा, अमरेंद्र यादव, श्यामचंद्र पासवान, अमरेंद्र कुमार, राजीव झा, अजय शर्मा, पंकज दास, धीरेंद्र ठाकुर, अजीत कुमार, नेहाल, ओमप्रकाश, दामोदर प्रसाद, मुकेश कुमार, किरण कुमारी, रेणु, रीना, युगल किशोर, मिताली नाथ, कंचनमाला, टुनी भारती सहित अन्य मौजूद थे।
बीआरसी के पास धरना पर बैठे हड़ताली प्रारंभिक शिक्षक।