- Hindi News
- National
- Chhatapur News High Speed Scorpio Beat Four People Standing On Road Side Angry People Jammed Nh 327 For 5 Hours
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंदा दो की मौत, गुस्साए लोगों ने 5 घंटे तक एनएच-327 किया जाम
थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव के समीप एनएच-327 ‘ए’ पर सोमवार को अनियंत्रित स्कार्पियो (बीआर 07 पीए 9723) ने सड़क के किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। इसमें स्थानीय श्रीकांत राम (70) एवं रामकिसुन कामत (58) की मौत बाहर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई। जबकि इस दुर्घटना में उपेंद्र राम (35) एवं शिवकुमार (15) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसका इलाज सुपौल के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच को पांच घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। उस दौरान आक्रोशितों ने स्कॉर्पियों को लाठी-डंडे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और ड्राइवर को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट की। जाम की सूचना मिलते ही थाना एसआई लालजी प्रसाद एवं एएसआई रामराज सिंह पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित मानने को तैयार नही थे। आक्रोशित मृतक के परिजनों को अविलंब सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में आरडीओ अजीत कुमार एवं अंचल अधिकारी नागेंद्र कुमार रस्तोगी व मुखिया इंद्रदेव साह जाम स्थल पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उचित मुआवजे के आश्वासन पर लोगों ने पांच घंटे बाद जाम समाप्त किया। इस बीच जाम के कारण एनएच से गुजरने वाले वाहनों व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, घटना बाद मृतक के परिजनों के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
सुसराल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, प|ी गंभीर
कटैया/निर्मली|पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत वार्ड-17 निवासी रामेश्वर मंडल के 24 वर्षीय पुत्र महेश मंडल की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। महेश मंडल रविवार की रात 9 बजे बाइक से प|ी के साथ मधेपुरा जिले के बभनी स्थित ससुराल संदेश लेकर जा रहे थे। इसी क्रम में सिंहेश्वर-सुपौल सड़क पर अजान गांव के समीप पुल पर सामने से आ रही रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। इससे महेश मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन सहित भाग निकला। वहीं मृतक महेश मंडल की प|ी फुलो देवी भी घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पर परिजन देर रात मौके पर पहुंचे। जहां आक्रोशित लोगों ने सिंहेश्वर-सुपौल सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पिपरा थाना एवं सदर सुपौल थाना पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची और उचित मुआवजे दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने मृतक महेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मालूम हो कि मृतक महेश की शादी 10 माह पूर्व मधेपुरा जिला के बभनी गांव में हुआ था। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा लिखित आवेदन थाना में ट्रैक्टर मालिक पर मामला दर्ज कराया गया है।
होली खेलने के बाद नहर में नहाने गए दो युवक डूबे
वीरपुर|भीमनगर पंचायत के वार्ड के व्यापारी रामप्रवेश सिंह के 17 वर्षीय पुत्र आर्यन और सरोज भगत के 17 वर्षीय पुत्र पीयूष की मंगलवार को होली के दौरान नहर में नहाने के दौरान नहर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार होली के दिन करीब 12:30 बजे भीमनगर पंचायत के उक्त दोनों ही युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद स्नान करने कटैया 14 आरडी पुल के समीप गए। लड़कों ने पहले पानी में खूब मस्ती की लेकिन अचानक चार लड़के नहीं दिखे। फिर नदी में नहा रहे अन्य लड़कों ने शोर मचाना और चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद वहां स्थानीय लोग भी जमा हो गए। रास्ते से जा रहे राहगीरों ने आनन-फानन में भीमनगर ओपी अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान को मोबाइल पर इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही गस्ती कर रहे भीमनगर ओपी अध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और गोताखोर की मदद से चार लड़कों को नदी के पानी से बाहर निकाला। चार में से दो की स्थिति ठीक ठाक थी, जबकि दो अचेत युवकों को अपनी ही गाड़ी से बसंतपुर पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा के दौरान भीमनगर पीएचसी के डॉ.मन्नान ने दोनों युवक को अनुमंडल अस्पताल वीरपुर रेफर कर दिया। अनुमंडल अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. अविनाश कुमार ने दोनों युवाओं को मृत घोषित कर दिया।
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा हुआ जख्मी
छातापुर| थाना क्षेत्र के छातापुर पंचायत स्थित पावर ग्रिड के समीप एसएच-91 पर मंगलवार की दोपहर स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची छातापुर पुलिस ने घटना स्थल से मृतक युवक सहित दोनों जख्मियों को पीएचसी पहुंचाया। जहां एक जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो बीआर 11 पिसी 0564 भीमपुर से जदिया की ओर जा रही थी। इसी बीच अपाचे पर सवार तीन युवक छातापुर से पड़ियाही की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में पावर ग्रिड के पास स्कार्पियो चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे विकास कुमार उर्फ बिक्की सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि बाइक पर पीछे सवार दो युवकों में से दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि केशव कुमार को मामूली चोट आई। मृतक विकास कुमार सहित तीनों युवक लालगंज पंचायत के पड़ियाही के रहने वाले हैं।
पांच घंटे तक जाम में फंसे लोगों को झेलनी पड़ी फजीहत
पांच घंटा जाम के दौरान अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों ने नेमनमा कैंप जाने वाली सड़क व कोसी बांध सड़क का सहारा लिया। लेकिन इन दोनों ग्रामीण सड़क के सकरी होने के कारण इन सड़कों पर भी जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। हाल यह था कि ग्रामीण सड़क सिसौनी से किसनपुर तक पहुंचने में लोगों को दो से पांच घंटे तक समय लग गया।
वाहन मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज, ड्राइवर गिरफ्तार
थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के आवेदन पर ड्राइवर रवींद्र कुमार सिंह और वाहन मालिक जीवछ प्रसाद महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरडीओ श्री कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों को सरकारी स्तर से मिलने वाली सहायता राशि जल्द से जल्द दिलवाई जाएगी।
दुर्घटना : 1
दुर्घटना : 4
दुर्घटना : 3
दुर्घटना : 2
छातापुर, भीमनगर और पिपरा थाना क्षेत्र में होली के दिन चार लोगों की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में छाया मातम
शव के विलाप करते परिजन।
भीमनगर में युवा को अस्पताल ले जाते लोग।
छातापुर में विलाप करते मृतक के परिजन।
किसनपुर में हादसे के बाद एनएच को जाम करते स्थानीय लोग।
हादसे के बाद विलाप करते मृतक के परिजन।