पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए डाकपाल का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करजाईन बाजार उपडाकघर में शिविर लगाकर ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा के बारे में बीमाकर्ताओं को जानकारी दी गई। डीके दास डाक अधीक्षक सहरसा प्रमंडल एवं बालमुकुंद सिंह सहायक अधीक्षक सुपौल अनुमंडल ने विभिन्न योजनाएं सुकन्या समृद्धि खाता, डाकघर बचत खाता, आवर्ती खाता एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में भी जानकारी दी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा आधारित बैंक सेवा में अच्छे कार्य के लिए शाखा डाकपाल टेहरी बाजार ताराकांत ठाकुर को सम्मानित किया गया। मौके पर वरीय शाखा प्रबंधक ऋषिकेश झा, उपडाकघर बलुआ बाजार, वीरपुर, बौराहा, राघोपुर, करजाईन बाजार के सभी ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे।

बेहतर कार्य करने को लेकर ताराकांत ठाकुर को सम्मानित करते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...