पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatapur News If The Government Does Not Agree To The Demand In Time The Movement Will Be Fierce Mahesh

समय रहते सरकार ने मांगे नहीं मानी तो और उग्र होगा आंदोलन : महेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के नियोजित शिक्षकों का हड़ताल व धरना अनवरत जारी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को बीआरसी पहुंचे आक्रोशित शिक्षकों ने होलिका के जगह सीएम नीतीश कुमार, शिक्षामंत्री कृष्णनंदन वर्मा और अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग आरके महाजन का पुतला जला कर आक्रोश का इजहार किया। टीम का नेतृत्व कर रहे शिक्षक संघ के उप संयोजक महेश कुमार कुसियैत ने कहा कि शिक्षक पिछले 17 फरवरी से अपने संवैधानिक मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार शिक्षक संघ से वार्ता करने के बजाए मौन धारण कर ली है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश गहराता जा रहा है। पूरे बिहार के नियोजित शिक्षकों ने इस बार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया। अगर समय रहते सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। मौके पर संकुल समन्वयक राजेश कुमार मुखिया, शंकर कुमार सुमन, अलख कुमार अकेला, चंदन कुमार, हरि प्रसाद साह, नरेश कुमार मंडल, निरंजन कुमार, देवनारायण मुखिया, अरविंद यादव, आरती कुमारी, आमोद कुमार पासवान, रंजू कुमारी, सुलेखा कुमारी, पिंकी कुमारी, मंजू कुमारी, पूनम कुमारी, नीलम कुमारी, गीता कुमारी, वंदना कुमारी,उषा कुमारी, मीना कुमारी, जीनत परवीन, रीना देवी, हीना परवीन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

छातापुर में सीएम और शिक्षामंत्री का पुतला जलाते हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...