पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatapur News If The Pending Work Is Not Completed In Time Action Will Be Taken Po

लंबित कार्य समय से करें पूरा नहीं तो हाेगी कार्रवाई : पीओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनरेगा कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पीओ अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर बैठक की गई। जहां पीओ श्री कुमार ने उपस्थित जेई, पीटीए एवं सभी रोजगार सेवक से पिछले कार्यों का समीक्षा की।

उन्होंने उपस्थित कर्मियों से अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश देते हुए प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को मनरेगा से आवास किस्त के अनुसार मजदूरी भुगतान की समीक्षा भी की। वहीं पौधरोपण की समीक्षा, वन पोषक का नियमित भुगतान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। इस क्रम में पीओ श्री कुमार सभी पुराने एवं अधूरे योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी उपस्थित कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि जिस किसी भी रोजगार सेवक ने पंचायत में लंबित काम ससमय पूरा नहीं किया तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में लेखापाल विभाष कुमार, जेई तरुण कुमार, रणवीर कुमार, पीटीए अमरेंद्र कुमार, उमेश प्रसाद साहू के अलावे पीआरएस जयराज भारती, रतिकांत मनोज, मो अबूबकर, दिनेश कुमार, लक्ष्मीकांत मिश्र, राजेश कुमार, कौशल कुमार आदि मौजूद थे।

छातापुर में बैठक करते पीओ व अन्य।
खबरें और भी हैं...