- Hindi News
- National
- Supaul News Information Given About Surya Namaskar Paschimottasana Chakrasana Utsasana Matsyasana
सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तासन, चक्रासन, उष्टासन, मत्स्यासन की दी गई जानकारी
विश्व महिला दिवस के मौके पर मंडल कारा व महिला थाना में इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में ऑर्गेनाइजेशन की जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सपना जायसवाल ने कैदी और पुलिस जवान को प्राकृतिक चिकित्सा योग के विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी प्रेमलता भूपाश्री ने कहा कि योग प्राकृतिक चिकित्सा आम आदमी को स्वस्थ रखने में काफी लाभदायक है। इस तरह के आयोजन से लोगों में इसके प्रति जागरूकता पैदा होती है। उन्होंने भारत सरकार के सहयोगी इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन व योग प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार के लिए हो रहे प्रयासों में डॉ. सपना जायसवाल के काम की तारीफ की। डॉ. सपना जायसवाल ने कहा कि योगमय प्राकृतिक जीवन से हर व्यक्ति आनंदमय जीवन जी सकते हैं। हर दिन योग करने से हर प्रकार की बीमारियों से दूर होती है। कहा कि यह कार्यक्रम 31 मार्च तक जिले के विभिन्न संस्थानों में चलाकर महिलाओं के स्वास्थ्य रक्षा की जानकारी दी जाएगी। मौके पर सहयोगी मोहन प्रसाद अग्रवाल द्वारा सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तासन, चक्रासन, उष्टासन, मत्स्यासन, सहित अन्य योग के बारे में बताया गया। मौके पर एएसआई राम प्रकाश रजक, दिनेश राणा, नागमणि सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
मंडल कारा में महिला कैदियों को योग करातीं डॉ. सपना जायसवाल ।