पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Supaul News Instructions For Action Against Those Who Do Not Give Details Of Property

संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में डीएम महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिलास्तरीय एवं अनुमंडल पदाधिकारियों सहित आरडीओ व सीओ के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं की समीक्षात्मक की गई।

बैठक में विधि संबंधी मामले, दाखिल-खारिज की प्रगति, पेंशन संबंधी मामले, आपूर्ति शाखा द्वारा उठाव की स्थिति सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। दाखिल-खारिज की समीक्षा में छातापुर अंचल एवं त्रिवेणीगंज अंचल की उपलब्धि 50 प्रतिशत से कम होने पर डीएम कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए त्रिवेणीगंज के एसडीएम विनय कुमार सिंह को सीओ पर नियमानुसार शस्ती अधिरोपित करने के निर्देश दिए। पेंशन संबंधी आवेदन को भी समय सीमा के भीतर निष्पादित करने के लिए सभी एसडीएम को रोजाना समीक्षा करने का आदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर निर्माण के लक्ष्य में पुनरीक्षण किए जाने की सूचना दी एवं उक्त आलोक में कार्रवाई करने के लिए सीएस काे निर्देशित किया। अब तक कुछ कार्यालय की ओर से चल-अचल संपति का ब्योरा जमा नहीं करने पर डीएम कुमार ने रोष प्रकट किया एवं सभी संबंधितों पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया। बैठक में एसपी मनोज कुमार, एसडीएम, एसडीपीओ, आरडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...