जदयू कार्यकर्ता पर केस में फंसाने का आरोप
सुपौल | शहर के लोहियानगर चौक पर गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय काे किसनपुर थाना क्षेत्र के दिघिया निवासी भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद यादव ने ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि बीते 21 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपौल आगमन पर राजद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसमें गांव के ही जदयू नेता पैरवी पर पुलिस ने हंगामा को लेकर दर्ज केस में आरोपी बना दिया है, जबकि वे हंगामे में शामिल नहीं थे। पूर्व में गांव के ही जदयू कार्यकर्ता से झड़प हुआ था। इस कारण उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।