विस के हर सीट पर चुनाव लड़ने को लोजपा तैयार
त्रिवेणीगंज । लोकतांत्रिक जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार अरविंद व प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार यादव ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस साल 2020 में विधानसभा चुनाव पार्टी हर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता का रुख भांपते हुए फिरकापरस्ती राजनीति के खिलाफ बिहार में एक नए आयाम देने की स्थिति में है। नेता द्वय ने स्पष्ट कहा है कि वर्तमान घटनाक्रम को देख बिहार की जनता छल एवं धोखा की राजनीति को सिरे से खारिज करेगी।