कोरोना वायरस को ले जागरूक करेंगी एलएस व सेविका
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए आंगनबाड़ी सेविका व महिला पर्यवेक्षिका आमलोगों को जागरूक करेंगी। डीपीओ राखी कुमारी ने जिले के सभी सीडीपीओ को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है। जिसके मुताबिक सभी आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लेकिन सेविका एवं सहायिका केंद्रों पर उपस्थित रहेंगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार उपलब्धता की स्थिति में बच्चों के पोषाहार की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि 14 और 15 मार्च को स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक की राशि का वितरण नहीं कराया जाए। वही सभी सेविकाएं अपने पोषक क्षेत्र अंतर्गत एवं सभी एलएस अपने सेक्टर अंतर्गत कोरोना के संक्रमण से बचाव की जानकारी देंगी। जिसमें अनावश्यक रूप में भीड़ में नहीं जाना, आवश्यक कार्यवश ही बाजार हाट जाना अन्यथा नहीं तथा विभिन्न पारिवारिक समारोह में कम से कम लोगों को बुलाना शामिल है। इसकी जानकारी लोगों को देकर जागरूक किया जाएगा।