पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा के राज्यसभा सांसद का विधायक ने किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भीमपुर में एनएच 57 पर छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मौके पर विधायक ने गुलदस्ता भेंट किया और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि श्री यादव पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से सुपौल जा रहे थे। ज्ञात हो कि श्री यादव का यह दौरान आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख जा रहा है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम कुमार राय, वरिष्ठ नेता राघवेंद्र झा राघव, संजीव कुमार भगत, सचिन माधोगाडिया, आशीष कांत झा, विशाल जायसवाल, रमेश मुखिया, बैजनाथ भगत, भुवनेश्वर झा, मनोज कुमार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्वागत करते छातापुर विधायक।
खबरें और भी हैं...