सरकारी जमीन खाली करने का भेजा नोटिस
प्रतापगंज | सुखानगर मौजा एवं चिलौनी मौजा में सरकारी जमीन पर बसे लोगों को अविलंब जमीन खाली करने का सीअाे ने नोटिस जारी किया। सीओ अब्बुनसर ने बताया कि सुखानगर मौजा अंतर्गत बिहार सरकार के रानी पोखर व चिलौनी मौजा के अास-पास सरकारी जमीन काे लाेगाें द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है। जिसे खाली करने के लिए विभाग की ओर से कई बार सूचना दी गई। लेकिन अतिक्रमित जमीन को खाली नहीं किया गया। बताया कि सुखानगर मौजा में 45 परिवार एवं चिलौनी मौजा में 38 परिवार के लोगों को 23 मार्च से पूर्व जमीन खाली करने की सूचना दी गई है। बताया कि यदि ससमय अतिक्रमणकारियों द्वारा जमीन खाली नहीं की गई तो बल पूर्वक खाली कराया जाएगा।