- Hindi News
- National
- Supaul News Now The State Speed At The Speed Of The Capital Travel To Patna In Just 4 Hours
अब राजधानी की रफ्तार में राज्यरानी, मात्र 4 घंटे में पटना का सफर
सहरसा, सुपाैल और मधेपुरा के हजाराें रेल यात्रियाें काे होगा फायदा, समय की होगी बचत
रेलवे ने सहरसा से पटना के बीच चलने वाली राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन की समय सारणी में सुधार किया है। अब यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार से सहरसा-पटना के बीच दौड़ेगी। नयी समय सारणी 20 मार्च से लागू हो जाएगी। यह ट्रेन 20 मार्च से सहरसा से सुबह 7:15 में खुलेगी और पटना 11:15 मिनट पर पहुंच जाएगी।
पुन: पटना से राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन 12:30 बजे खुलकर 4:30 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। मात्र चार घंटे में सहरसा-पटना के बीच यात्रियों का आरामदायक सफर तय होगा। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम बीरेन्द्र कुमार के जारी प्रेस बयान के अनुसार 20 मार्च से राज्यरानी नयी समय सारणी के अनुसार चलेगी। इससे यात्रियों के समय में बचत के साथ रेल राजस्व भी बढ़ेगा। मालूम हो कि जिस वक्त सहरसा से इस राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था उस वक्त भी सुबह 7:15 बजे ही खुलने का समय निर्धारित था। बाद के दिनों में इस ट्रेन के सहरसा से परिचालन के समय को कई बार कम किया गया।
दैनिक भास्कर ने रेल के समक्ष रखी थी समस्या
6 फरवरी को दैनिक भास्कर ने सहरसा से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों की गलत समय सारणी के कारण यात्रियों के समक्ष उत्पन्न समस्या और इस कारण रेल राजस्व को हो रहे नुकसान के संबंध में विस्तार से रिपोर्ट प्रकाशित की थी। दैनिक भास्कर के पड़ताल में - गलत समय सारणी के चलते सहरसा रेल को एक वर्ष में 10 करोड़ के नुकसान शीर्षक से छपी खबर के बाद रेल अधिकारी ने राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में परिवर्तन का निर्णय लिया। इस निर्णय का सहरसा ही नहीं सुपौल और मधेपुरा के यात्रियों ने स्वागत किया है।
दैनिक भास्कर में छपी खबर।
{7.15 बजे सुबह सहरसा से खुलेगी 11.15 बजे पटना
{12.30 बजे पटना से खुलकर 4.30 बजे सहरसा
{5.15 घंटे की जगह अब लगेंगे मात्र चार घंटे
पुन: पटना से राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन 12:30 बजे खुलकर 4:30 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। मात्र चार घंटे में सहरसा-पटना के बीच यात्रियों का आरामदायक सफर तय होगा। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम बीरेन्द्र कुमार के जारी प्रेस बयान के अनुसार 20 मार्च से राज्यरानी नयी समय सारणी के अनुसार चलेगी। इससे यात्रियों के समय में बचत के साथ रेल राजस्व भी बढ़ेगा। मालूम हो कि जिस वक्त सहरसा से इस राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था उस वक्त भी सुबह 7:15 बजे ही खुलने का समय निर्धारित था। बाद के दिनों में इस ट्रेन के सहरसा से परिचालन के समय को कई बार कम किया गया।
अभी यह ट्रेन सहरसा से सुबह 6:15 में खुलती है। इस कारण सहरसा के अलावा मधेपुरा और सुपौल तरफ से आने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में काफी परेशानी होने लगी। इस कारण धीरे-धीरे राज्यरानी के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ा था। वहीं बेगूसराय के बाद राज्यरानी की रफ्तार को भी काफी कम किया गया।
बेवजह यात्रियों के समय की बर्बादी हो रही थी। सहरसा से पटना 217 कि.मी. दूरी तय करने में राजरानी को 5 घंटा 15 मिनट का समय लग रहा है नयी समय सारणी लागू होने के बाद यात्रियों को इतनी ही दूरी तय करने में मात्र 4 घंटे का समय लगेगा। यात्रियों को 1 घंटा 15 मिनट की बजत होगी। अब सहरसा से पटना के लिए राज्यरानी से सफर करने वाले यात्री सहूलियत से सुबह 7:15 में ट्रेन पकड़ 11:15 में ही पटना पहुंचेंगे।
राज्यरानी एक्सप्रेस।